Skip to main content

बचपन की बारिश



चाहे बदलेमे लेलो ये सारी जिंदगी,
बस एक बचपन कि बारिश लौटा दो।

कहा रही वो खुशी जिंदगी में अब
जो एक जमाने में हुआ करती थी,
जब हम भी हुआ करते थे अमीर
और मेरी जहाजे तैरा करती थी,
अब अमीरी तो खूब है जिंदगी में
पर खुशी का नामो निशान नहीं,
छूट गई है जिंदगी बोहोत पीछे
इन बड़े बड़े सपनों मे कहीं,
अब कोई एक जीने की ख्वाहिश लौटा दो,
चाहे बदलेमे लेलो ये सारी जिंदगी
बस एक बचपन कि बारिश लौटा दो।

                                  -D kumar

#vrindavanproductions #hindipoems #hindishayari #vrindavanproductions
#dkumar

Comments